फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Procession taken out on the victory and victory day of the farmers' movement

किसान आंदोलन की जीत व विजय दिवस पर निकाला जुलूस

Sun, 12 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the victory and victory day of the farmers' movement
संयुक्त किसान मोर्चा के विजय दिवस के आह्वान पर शनिवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की जिला कमेटी जौनपुर की तरफ से सब्जी मंडी बदलापुर से एक विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस इंदिरा चौक पहुंचकर शहीद किसानों को शहीद वेदी बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिला सचिव कामरेड जयनारायण मौर्य, कामरेड राम गोविंद सिंह, विनय कुमार दुबे, मिथिलेश कुमार मौर्य, हीरालाल गुप्त, इंद्र कुमार शुक्ल, अशोक कुमार खरवार, रामप्यारे एडवोकेट, रामदेव मौर्य आदि मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक जन आंदोलन के इतिहास में किसानों की जीत एक गौरवशाली उपलब्धि है। पिछले एक साल से संघर्ष कर रहे किसानों ने लगभग अपनी सभी मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को मजबूर किया है। हम नए इतिहास के निर्माता संघर्षरत अन्नदाता किसानों को सलाम और शहीदों को नमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed