{"_id":"6ac2983cb5ee62984c04a72e","slug":"procession-taken-out-in-memory-of-maharaja-madhav-malla-jaunpur-news-c-295-1-svns1028-153048-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: महाराजा माधव मल्ल की स्मृति में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: महाराजा माधव मल्ल की स्मृति में निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
मधुबन में शोभायात्रा निकालकर दिया एकजुटता का संदेश ।संवाद
नगर पंचायत के गांधी मैदान में रविवार को समस्त मल्ल, सैंथवार परिवार की ओर से पूर्वज स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाराजा माधव मल्ल को नमन करते हुए समाज के लोगों ने अपने गौरवशाली पूर्वजों को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बनियाबान तिराहे से राजा माधव मल्ल के कोर्ट तक निकाली गई शोभायात्रा से हुई, इसमें समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लेकर पूर्वजों के सम्मान और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि इंजीनियर मनोज सिंह ने कहा कि समाज कि पहचान उसकी ऐतिहासिक विरासत और पूर्वजों के योगदान से होती है। नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल ने कहा कि पूर्वजों को याद करने का उद्देश्य उनके आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाना है। प्रशांत मल्ल ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने का माध्यम हैं।
विज्ञापन
आलोक मल्ल ने कहा कि महाराजा माधव मल्ल की स्मृति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर विपिन चंद्र मल्ल, नरेंद्र मल्ल निराला, मानवेंद्र मल्ल, पप्पू मल्ल प्रकाश नारायण मल्ल आदि मौजूद रहे।