फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bronze medal winner Rohit Yadav was honored by the DM

Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को डीएम ने किया सम्मानित

Mon, 05 Oct 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bronze medal winner Rohit Yadav was honored by the DM
एशियाई खेल-2026 के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव और उनके पिता सभाजीत यादव को सम्मानित करते डीएम
जौनपुर। भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव ने एशियाई खेल-2026 में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। रविवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मछलीशहर तहसील के अदारी डिभिया गांव निवासी रोहित यादव और उनके पिता सभाजीत यादव को जनसुनवाई कक्ष में अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। डीएम ने रोहित की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे मिनी स्टेडियमों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर अभ्यास की सुविधा देने पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर, एथलेटिक्स कोच कृष्ण यादव, कुश्ती कोच अशोक सोनकर, हैंडबॉल कोच निलेश यादव सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे। वहीं, चांदमारी कॉलोनी स्थित खझड़ी सम्राट सत्य प्रकाश ‘मुन्ना’ के आवास पर भी रोहित का आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुंवर शेखर गुप्ता, विक्रम गुप्ता, रविकांत जायसवाल, पवन प्रजापति, ऋचा अग्रहरि, अनिता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


रोहित ने डीएम से साझा की संघर्ष की कहानी
रोहित यादव ने डीएम को बताया कि शुरुआती दौर में संसाधनों का अभाव था। उनके पिता ने गांव में बांस काटकर पहला भाला तैयार किया था। इसी से उन्होंने अभ्यास शुरू किया। साल 2019 में नेशनल कैंप, पटियाला से जुड़ने के बाद उनके खेल कॅरिअर को नई दिशा मिली। निरंतर अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। रोहित ने कहा कि यह पदक उनके पिता के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब उनका लक्ष्य 2028 ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करना है। उन्होंने भविष्य में जिले और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का संकल्प जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed