{"_id":"667485dacc43f69bc10e0d54","slug":"problems-will-be-discussed-in-summer-thinking-camp-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-117545-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर में समस्याओं पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर में समस्याओं पर होगी चर्चा
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) के संरक्षक रमेश सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक संघ कार्यालय पर हुई। इसमें मुजफ्फरनगर में 25 से 27 जून तक होने वाले संघ के चिंतन शिविर पर चर्चा हुई।
रमेश सिंह ने कहा कि संगठन का ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर श्रीराम आश्रम शुकतीर्थ शुक्रताल मुजफ्फरनगर में होगा। इसमें सभी पदाधिकारियों की भागीदारी आवश्यक है। चिंतन शिविर में शिक्षकों की समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन बहाली, 2000 से पूर्व के नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को न्यायिक आदेश अनुपालन क्रम में वेतन भुगतान, आनलाइन स्थानांतरण अनिवार्य रूप से लागू कराने आदि पर चर्चा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक की हठधर्मिता पर भी चर्चा की जाएगी।
जुलाई में जिला विद्यालय निरीक्षक की मनमानी के विरोध में आंदोलन करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान के संबंध में प्रदेश के कई जनपदों में न्यायालय के आदेश पर भुगतान किया जा रहा है। जबकि जौनपुर में सैकड़ों शिक्षक न्यायालय का आदेश लेकर घूम रहे हैं। शिक्षकों को सेवा में बनाए रखते हुए वेतन भुगतान का आदेश दिया गया है, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी ट्रेन एवं व्यक्तिगत साधनों से चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए 24 जून को सुबह प्रस्थान करेंगे।