फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर: थाने से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश चंदन सोनकर मुठभेड़ में घायल, सिपाही भी जख्मी

Mon, 26 Jul 2021 09:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
prize criminal arrested in police encounter in jaunpur
मुठभेड़ में बरामद तमंचा। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाने से हथकड़ी सहित फरार हुए 25 हजार का इनामी बदमाश चंदन सोनकर को पुलिस ने बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाश की निशानदेही पर हथकड़ी बरामद करने गई थी। जहां उसे पुलिस के चंगुल से छुड़ाने के लिए बदमाश के दो सहयोगियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में चंदन सोनकर के पैर में गोली लग गई, जिसे वाराणसी रेफर कर दिया है। वहीं एक कांस्टेबल को भी गोली लगी है।



पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों पहले प्रयागराज जिले के खीरी निवासी ट्रक चालक मो. इस्लाम पुत्र नवाब अली व खलासी के साथ थाना क्षेत्र गौराबादशाहपुर में लूट का प्रयास किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चंदन सोनकर को गिरफ्तार किया था, जो कि शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी थाने से हथकड़ी सहित फरार हो गया था। मामले में सीओ केराकत शुभम तोडी जांच कर रहे थे। साथ ही कई थानों की पुलिस को धरपकड़ के लिए लगाया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से लगातार बाहर चल रहा था। देखें अगली स्लाइड्स...।
 

prize criminal arrested in police encounter in jaunpur
अस्पताल में चल रहा घायल बदमाश का इलाज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस चंदन सोनकर पर दबाव बनाने के लिए उसके परिवार और सगे संबंधियों को भी पूछताछ के लिए लगातार उठा रही थी। इस मामले में पुलिस षड्यंत्र रचने के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों को जेल भी भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला था कि चंदन किसी ट्रेन से बिलासपुर (छत्तीसगढ़) जा रहा है।

prize criminal arrested in police encounter in jaunpur

इस पर एक टीम वहां के लिए रवाना कर दी गई थी, जो उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर सड़क मार्ग से जौनपुर लाई। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके साथ संजय मौर्या पुत्र प्यारे लाल मौर्या निवासी रूहट्टा थाना कोतवाली, सलमान निवासी कोतवाली और करिया यादव निवासी कोतवाली शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
prize criminal arrested in police encounter in jaunpur
लूट का शिकार हुआ ट्रक चालक।

उसने चोरसंड के पास थाने से भागने के बाद हथकड़ी को भी जमीन में  छुपा दिया था। इस पर पुलिस उसे लेकर बरामदगी के लिए जा रही थी। चोरसंड के पास जैसे ही पुलिस टीम पहुंची कि वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे उसके सहयोगियों ने छुड़ाने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
prize criminal arrested in police encounter in jaunpur
एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

फायरिंग होती देख पुलिस टीम ने गाड़ी से निकल कर बचने का प्रयास किया। तभी मौके का फायदा उठाकर गाड़ी में बैठा अभियुक्त चंदन सोनकर अपने बाकी साथियों की तरफ भाग गया। तीनों एक साथ मिलकर पिर से फायरिंग करने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed