फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Priyanka Gandhi will be the main contender for the post of CM in UP in 2022

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े का जौनपुर में बड़ा बयान, बोले- 2022 में प्रियंका गांधी होंगी यूपी में सीएम पद की प्रमुख दावेदार 

Wed, 23 Dec 2020 11:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 23 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will be the main contender for the post of CM in UP in 2022
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री की प्रमुख दावेदार हैं। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया है।  उन्होंने जौनपुर शहर के पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक की।

विज्ञापन


इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और  संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इससे पहले बाजीराव खाड़े और प्रदेश सचिव सरिता पटेल का मंगलवार की देर शाम पार्टी कार्यालय पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ वार्ड स्तर की समस्याएं पानी, बिजली, नाली, सड़क आदि मुद्दों को उठाया जाए। जनमानस की समस्याओं को हम शासन में उठाकर उसका निस्तारण कराएंगे। विशेष रूप से प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश सचिव सरिता पटेल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। अध्यक्षीय संबोधन में सौरभ शुक्ला ने कहा कि भाजपा की बुनियाद झूठ पर टिकी है। जनता के साथ भाजपा सरकार धोखा कर रही है। किसान विरोधी बिल लाकर सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है।

इस अवसर पर गौरव सिंह सनी, मुफ्ती हाशिम मेहंदी, राकेश सिंह डब्बू ,पंकज सोनकर, बिलाल नदीम, फरमान हैदर, अशरफ अली, हसीब खान सुरूर, मो. अशरफ, विजय कुमार यादव, करुणा शंकर चतुर्वेदी, विनीत, बाढू राम, इश्तियाक अहमद,  सूर्यमणि सोनी, समीम आरा खान आदि मौजूद रहे। संचालन मुफ्ती हाशिम मेंहदी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed