फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Private bus filled with passengers fired , 20 injured

यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पलटी, 20 घायल

Fri, 15 May 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Fri, 15 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Private bus filled with passengers fired , 20 injured
भानपुर से सवारी लेकर वाराणसी जा रही प्राइवेट बस गुरुवार की सुबह सुरेरी थाना क्षेत्र के कोचारी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।
विज्ञापन


 इससे बस में सवार कुल 42 यात्रियों में से 20 घायल हो गए। घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर बाजार से सवारी भरकर वाराणसी जा रही प्राइवेट बस कोचारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंची थी तभी चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन


बस पूरी रफ्तार में दायीं तरफ सड़क किनारे खेत में उतर गई और तीन मीटर आगे जाकर बायीं तरफ पलट गई। बस पूरी रफ्तार में जब खेत में उतरी तभी से ही बस के अंदर यात्रियों की चीख पुकार शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस पलटते ही आवाज तेज हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सीसा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बस में सवार 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पांच लोगों को मामूली चोट आई है। घायलों में भानुपुर निवासी निशा (36),  वाराणसी निवासी पूजा (34),  भानपुर के फिरोज (17), नसरुन्निशा (65), अख्तर (23), ठूठापुर

 गांव निवासी  गीता सिंह (34), पूनम (28), पीयूष (18),  देहुआ गांव निवासी पप्पू पाल (15), वाराणसी के जगदीश नारायण (40), मडि़याहूं की चंदनी पटेल (22), पंकज (22) , कन्हैया गांव के दीपू (28) घायल हो गए। हादसे की


सूचना पर पहुंचे सुरेरी थानाध्यक्ष सनवर अली ने बस को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को भदोही रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को रामपुर और कोचारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed