फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Private bus conductor dies in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों मे प्राइवेट बस कंडक्टर की मौत

Sat, 07 May 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Private bus conductor dies in suspicious circumstances
मीरगंज। थाना के बभनियांव पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बृहस्पतिवार की रात जंघई से जौनपुर के बीच चलने वाली प्राइवेट बस का कंडक्टर बेहोशी की हालत में डायल 112 पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष व सीओ को दी। उसे सीएचसी मछलीशहर भेजवाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

टाटा 407 प्राइवेट बस का ड्राइवर और खलासी शाम सात बजे जौनपुर से बस को लेकर जंघई पहुंचे। सवारियों को जंघई छोड़ने के बाद रोज की तरह रात में बभनियांव पेट्रोल पंप पर आकर रुक गये। रात में डेढ बजे के आसपास डायल 112 नंबर पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रही थी। तभी उनकी निगाह सड़क पर गिरे एक व्यक्ति पर पड़ी। जब मौके पर जाकर देखा तो वह बेहोशी हाल में था। उन्होंने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज एमडी राजपूत और सीओ मछलीशहर अतर सिंह को दी। सभी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसको सीएचसी मछलीशहर भेजवाते हुए उसकी शिनाख्त की तो घघरिया निवासी राम आसरे गौतम (48) पुत्र पांचूराम के रूप में हुई। सूचना पाकर परिजन भी मछलीशहर सीएचसी पहुंच गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed