फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prison cannot meet standard of two yards

जेल में नहीं पूरा हो सकता दो गज की दूरी का मानक, बढ़ी चिंता

Mon, 26 Apr 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Prison cannot meet standard of two yards
जौनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिला कारागार के बंदी और उनके परिजनों में भी भय व्याप्त है। जेल में क्षमता से तीन गुना अधिक बंदी होने के कारण यहां सामाजिक दूरी के मानक का पालन करना मुश्किल है। इससे बंदी और उनके परिजन भी हैरान हैं। पिछले वर्ष जब कोरोना का संक्रमण शुरु हुआ तो उस वक्त नए बंदियों के लिए अस्थाई जेल की व्यवस्था की गई थी लेकिन इस बार संक्रमण का खतरा अधिक होने के बाद भी अस्थाई जेल की कोई व्यवस्था नहीं है। जेल की तीन बैरकों को क्वारंटीन बैरक बनाया गया है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ सौ साल पुरानी जेल की क्षमता 320 बंदियों की है लेकिन मौजूदा समय में इस जेल में 1050 बंदी रखे गए हैं। बंदियों की संख्या जेल की क्षमता से अधिक होने के कारण बै रकों में ठीक से सोने की भी जगह नहीं है। ऐसे में दो गज की दूरी का मानक पूरा करना बंदियों के लिए नामुमकिन है। हालांकि सीमित संसाधनों में ही जेल प्रशासन ने एहतियात बरतने की कोशिश जरूर की है। तनहाई बैरक समेत तीन बैरकों को क्वारंटीन बैरक बनाया गया है। जेल में दाखिल होने वाले नए बंदियों को इन्हीं बैरकों में निगरानी में रखा जाता है। 15 दिन क्वारंटीन रहने के बाद ही नए बंदी को दूसरी बैरक में रखा जाता है।
विज्ञापन

जेल के अस्पताल में हैं दो आक्सीजन सिलेंडर
जौनपुर। जिला कारागार के बंदी अगर कोरोना से संक्रमित हुए और उन्हें आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हुई तो जेल के अस्पताल में सिर्फ दो आक्सीजन सिलेंडर हैं। फिलहाल अभी किसी बंदी को आक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता नहीं है। अगर स्थिति बिगड़ी तो आक्सीजन सिलेंडर का भी इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

190 बंदियों का हो चुका है वैक्सीनेशन
जौनपुर। जिला कारागार में बंद 45 वर्ष से अधिक की उम्र वाले 190 बंदियों का वैक्सीनेशन हो चुका है। पिछले दिनों जेल के अंदर ही कैंप लगाकर बंदियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दी गई है।

जेल में आने वाले नए बंदियों को क्वारंटीन बैरक में रखा जा रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव एहतियात बरते जा रहे हैं। सभी बंदियों को शाम को नियमित रूप से काढ़ा दिया जा रहा है।
राजकुमार
जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed