फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Priority to give honorarium to teachers without finance

वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाना प्राथमिकता

Sat, 12 Jun 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Priority to give honorarium to teachers without finance
माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने कहा कि शिक्षकों को मानदेय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। 2022 में प्रदेश में सपा सरकार आई तो वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही है। जिसके चलते शिक्षकों की हालत दयनीय होती जा रही है।
विज्ञापन

लालबिहारी शनिवार को धर्मापुर के सेवईनाला स्थित मां कलावती इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि हम उसी दल को अपना समर्थन देंगे जो शिक्षकों को मानदेय दिलाएगा। उन्होंने ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही हमारी पहचान है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने वित्तविहीन शिक्षकों के हक में कुछ नहीं करके सिर्फ आश्वासन दिया है। उन्होंने अपनी निधि से वित्तविहीन कालेजों में सोलर लाइट, हैंडपंप, शौचालय, बाउंड्रीवाल, इंटरलाकिंग का काम कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता राहिल अहमद व संचालन जिलाध्यक्ष लालचंद विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर रत्नाकर चौबे, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, विवेकानंद यादव, यास्मीन बानो, रामनवल यादव, एनके प्रजापति, प्रेम प्रकाश यादव, हाफिज खुर्शीद, संतोष यादव, अखिलेश यादव, नंदलाल यादव, मायाकांत यादव, विजय प्रताप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed