फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal's salary stopped due to financial irregularities, investigation started

Jaunpur News: वित्तीय अनियमितता पर प्रधानाध्यापक का रोका वेतन, जांच शुरू

Tue, 30 Apr 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Principal's salary stopped due to financial irregularities, investigation started
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा वित्तीय अनियमितता पाई गई। साथ ही विद्यालय में 250 पंजीकृत होने के बावजूद केवल दस बच्चों उपस्थित मिले। बीएसए ने इस पर कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक का वेतन रोका। साथ ही विभागीय जांच शुरू की है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक सुनील कुमार सिंह, सहायक अध्यापक संदीप कुमार सिंह एवं विनोद कुमार यादव अनुपस्थित पाए गए। रिकार्ड देखने पर पता चला कि तीनों बीते 27 अप्रैल से गायब हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशिधर मिश्रा द्वारा अनुपस्थित शिक्षकों का ब्यौरा भी पंजिका में दर्ज नहीं किया गया था। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों की डेटा ऑनलाइन प्रेरणा निरीक्षण मॉड्यूल पर दर्ज करते हुए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की। विद्यालय में कुल पंजीकृत 205 छात्रों के बदले केवल 10 छात्र ही उपस्थित पाए गए। जबकि बीते तीन दिन से भोजन पंजिका में 56, 65, 55 छात्रों की संख्या दिखाई गई। विद्यालय को प्राप्त कुल कंपोजिट धनराशि 75000 के बदले प्रधानाध्यापक द्वारा आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन नहीं की गई प्राप्त हुई। विद्यालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण का कार्य मानकों के अनुसार नहीं पाया गया। विद्यालय के अतिरिक्त कक्षाओं के पीछे गंदगी भी पाई गई। तमाम कमियां मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रधानाध्यापक शशिधर मिश्रा का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed