फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal council will run membership campaign

Jaunpur News: प्रधानाचार्य परिषद चलाएगी सदस्यता अभियान

Wed, 10 May 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Principal council will run membership campaign
जौनपुर। प्रधानाचार्य परिषद के जिला कार्यकारिणी बैठक बुधवार को गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज, कंधईपुर में आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और जिला सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा की गई। साथ ही सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें विपरीत प्रकृति के सदस्यों को भी एक सूत्र में बांधकर संगठन के लिए उपयोगी बनाने का संकल्प लेना है। सदस्यों के बीच अपनत्व और निरंतर संवाद से ही परिषद सुदृढ़ होरी। तय किया गया कि जिला सम्मेलन जनक कुमारी इंटर कालेज जौनपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति में जिलाध्यक्ष डॉ. जेपी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. रामानन्द यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव और संरक्षक डॉ. उदय राज सिंह को शामिल किया गया।
विज्ञापन

वहीं, सदस्यता अभियान संचालन के लिए सदर तहसील की जिम्मेदारी डॉ. उदयराज सिंह, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. जंग बहादुर सिंह, डॉ. अखिलेश पाण्डेय को दी गई। इसी तरह मछलीशहर तहसील के लिए सर्वेशचन्द्र द्विवेदी, घनश्याम पटेल, बालेन्द्रमणि त्रिपाठी, केराकत तहसील के लिए डॉ. आरडी सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, मड़ियाहूं तहसील के लिए डॉ. रामानंद यादव, सुधाकर मिश्र, डॉ. राजेश त्रिपाठी, बदलापुर तहसील के लिए डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, तेज प्रताप सिंह, शाहगंज तहसील के लिए शिवशंकर यादव, राम मनोरथ सरोज को अधिकृत किया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री डॉ. राम नयन सिंह, संरक्षक डॉ. उदय राज सिंह, डॉ. जेबी सिंह, डॉ. आरके त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश पाण्डेय, डॉ. आरएन यादव, डॉ. आरएम सरोज, सुधाकर मिश्र, डॉ शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता डॉ. जयप्रकाश सिंह व संचालन डॉ. राजेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed