फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prime Minister's message continues, Minister in charge kept blinking

प्रधानमंत्री का चलता रहा संदेश, झपकी लेते रहे प्रभारी मंत्री

Fri, 25 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's message continues, Minister in charge kept blinking
सिद्दीकपुर स्थित आईटीआई परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मान कार्यक्रम में मौजूद किसान। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जिले में सुशासन दिवस के रुप में मनाई गई। सभी ब्लाकों, सहकारी समितियों में कृषि मेला, गोष्ठी और प्रदर्शनी लगाई गई। करंजाकला ब्लाक में सिद्दीकपुर स्थित आईटीआई परिसर में मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी मौजूद रहे। बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के 678432 किसानों के खाते में 135.68 करोड़ की धनराशि प्रधानमंत्री सम्मान निधि की इस वर्ष अंतिम किस्त के रूप में भेजी गई। प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें किसानों के हित में कार्य कर रही है। उनकी आय में वृद्धि के प्रयास हो रहे हैं। नए कृषि कानूनों पर भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। इससे किसानों को लाभ होगा। वे फसल अपने मन मुताबिक मुनासिब दाम पर किसी को भी बेच सकेंगे। तहसील केराकत खर्गसेनपुर निवासी तहसीलदार सिंह, मछलीशहर के कुंवरपुर निवासी मेवालाल यादव को मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत ट्रैक्टर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने असहायों में कंबल वितरण की भी शुरुआत की। इस मौके पर डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरन नय्यर, सीडीओ अनुपम शुक्ल, उप निदेशक कृषि जयप्रकाश, एसडीएम सदर नितीश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद्र यादव ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आभार जताया। उधर, जिला सहकारी बैंक परिसर में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि बैंक के चेयरमैन कुंवर दीपक सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ. इंद्र बहादुर सिंह ने सरकार की योजनाओं के सफल संचालन में सहकारिता की भूमिका को अहम बताया। डीजीएम मंजूषा देवी, मनोज कुमार सिंह, रमाशंकर, वीरेंद्र याजव, सजल सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, त्रिभुवन सरोज, मो. तालिक आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

सिर्फ दो किसानों ने उठाया मोबाइल
जौनपुर। किसान सम्मान निधि का राशि खाते में ट्रांसफर होने के बाद डीएम ने सभी किसानों को अपने मोबाइल पर राशि देखने को कहा। कहा कि जिनके खाते में पैसा आया वे मोबाइल ऊपर उठाएं। कई बार इशारे के बाद भी सिर्फ दो किसानों ने ही फोन उठाया। दूसरे किसान मैसेज का इंतजार करते रहे।

सिद्दीकपुर स्थित आईटीआई परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मान कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभा?

सिद्दीकपुर स्थित आईटीआई परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मान कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभा?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed