फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Primary teachers filled shout

प्राथमिक शिक्षकों ने भरी हुंकार

Fri, 16 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Primary teachers filled shout
बीएसए कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे प्राथमिक शिक्षक। 
गैर जिलों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों के पदास्थापन की मांग को लेकर आंदोलित प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को भी बीएसए कार्यालय पर आवाज बुलंदं की। यहां चल रहे धरना सभा में शिक्षकों ने कहा कि कि बीएसए उन्हें गुमराह कर रहे हैं। गैर जिलों से आए शिक्षकों के पदास्थापन में पारदर्शिता के लिए कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


लेकिन इस मसले पर बीएसए का कोई स्पष्ट रवैया नहीं दिख रहा है। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरिविंद शुक्ल ने कहा कि जिलाबेसिक शिक्षा अधिकारी की हठधर्मिता के चलते शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन


जब से शिक्षक धरने पर बैठे हैं तभी से बीएस प्रतिदिन उन्हें आश्वासन देते हैं कि अगले दिन विकल्प के आधार पर विद्यालय आवंटन की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी लेकिन अगले दिन भी बात को टाल दिया जाता है। इस रवैये से शिक्षकों का आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक नेताओं ने कहा कि पूर्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंस सिंह यादव ने पदोन्नति और पदास्थापन के लिए जो पारदर्शी व्यवस्था की थी उससे शिक्षकों को कोई शिकायत नहीं थी। बिना हो हल्ला के ही शिक्षकों की पदोन्नति और उनका पदास्थापन का कार्य सम्पन्न हो गया था। विकल्प के आधार पर पदास्थापन की व्यवस्था की वजह से ही उस वक्त कोई


हल्ला नहीं मचा था। शिक्षकों ने कहा कि आखिर वैसी व्यवस्था करने में बीएसए को कौन सी परेशानी हो रही है। धरना सभा को जिला मंत्री रविचंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालसाहब यादव, शिवेंद्र सिंह रानू, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, सुभाष यादव, प्रशांत मिश्र, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, प्रेम चौरसिया, ऋषिकेश सिंह, पद्माकर राय आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed