फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Primary school headmaster suspended, salary of four teachers stopped

Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित, चार शिक्षकों का रोका वेतन

Wed, 08 Nov 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Primary school headmaster suspended, salary of four teachers stopped
मछलीशहर। प्राथमिक विद्यालय मछलीशहर प्रथम में महिला अभिभावक द्वारा छात्र की पिटाई के समय पूरे स्टाफ के अनुपस्थित पाए जाने के मामले में बीएसए ने कार्रवाई कर दी। स्कूल की प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया, जबकि वहां तैनात तीन अन्य शिक्षकों व एक शिक्षामित्र का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्यालय में एक महिला अभिभावक सुबह करीब सवा नौ बजे पहुंची थी। उसने एक छात्र की पिटाई कर दी। जिस समय घटना हुई उस समय विद्यालय में कोई शिक्षक नहीं था। जबकि यह स्कूल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के परिसर में ही है। अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराकर आख्या मांगा। खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से दी गई आख्या के आधार पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रधानाध्यापक उषा यादव को निलंबित कर दिया। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई। उसके आधार पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। तीन सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed