फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pradhan entered the house and beat up neighbors in a land dispute

जमीन विवाद में प्रधान ने घर में घुसकर पड़ोसियों को पीटा

Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pradhan entered the house and beat up neighbors in a land dispute
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के औवार गांव में विवादित जमीन पर पानी की टंकी रखने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने पड़ोस तीन लोगों को जमकर पीटने के बाद दो बाइक तोड़ दी। मारपीट में घायल एक युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

औवार गांव में प्रेमा सिंह और प्रधान मल्लू सिंह के बीच पानी की टंकी रखने को लेकर विवाद हुआ। एक पक्ष जमीन को अपना बताते टंकी रखने पर विरोध किया। आरोप है कि इसी विवाद में प्रधान मल्लू सिंह ने दबंगई दिखाते हुए दूसरे पक्ष की एक महिला समेत दो अन्य लोगों की लाठी डंडे व लात घूंसों से जमकर पिटाई की। इसमें प्रेमा सिंह (62), पीयूष (25) और हरिवंश (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। दरवाजे पर खड़ी दो बाइक भी तोड़ दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश राय ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रेमा सिंह के सिर व पैर में गंभीर चोट देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीयूष ने बताया कि एक माह पहले से पुलिस को सूचना दी गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसओ विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी मल्लू सिंह व अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है। जतलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed