फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Power supply will be interrupted for eight hours today and tomorrow

आज और कल आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Wed, 24 Feb 2021 05:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Power supply will be interrupted for eight hours today and tomorrow
जौनपुर। गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध ढंग से बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। लोकल फाल्ट के कारण होने वाली कटौती दूर करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू है। बृहस्पतिवार को मरम्मत के लिए ही आठ घंटे आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस अवधि में आजमगढ़ से आने वाली 220 केवी लाइन के जैक बस के पुराने बस बार को बदला जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत पारेषण उपखंड प्रथम के एसडीओ राजेंद्र यादव ने बताया कि गर्मी में ओवरलोड के चलते लोकल फाल्ट बढ़ जाता है। इससे चलते बार-बार आपूर्ति में व्यवधान आता है। इसके मद्देनजर निर्बाध आपूर्ति के लिए अभी से कवायद शुरू कर दी गई है। 220 केवी उपकेंद्र आजमगढ़ पर 220 केवी जैक बस के पुरानी बस बार को बदला जाना है। इसके लिए 25 व 26 फरवरी को सुबह नौ से शाम 5 बजे तक जौनपुर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हालांकि इसका ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति पर पड़ेगा। कार्य के दौरान बीच-बीच में आपूर्ति चालू करने का भी प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि पारेषण उपकेंद्र पर बिजली पहले बस बार में ही आती है। इसके बाद ब्रेकर से होते हुए पावर ट्रांसफार्मर में जाती है। वहां से उसे 132 केवी उपकेंद्र में भेजा जाता है। बस बार काफी पुराना हो चुका है, इसके चलते कई बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed