फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Power lost in 110 villages for 36 hours

110 गावों में 36 घंटे से बिजली गुल

Wed, 21 Aug 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Power lost in 110 villages for 36 hours
18- मुंगराबादशाहपुर में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज विद्युत उपकेन्द्र पर धरना देते ? - फोटो : JAUNPUR
खुटहन। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का मेन ट्रांसफार्मर का सीटी ब्रेकर खराब होने से 36 घंटे से 110 गावों की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को परेशानी सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान ग्रामीण जहां अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। मंगलवार को अचानक डाक बंगले पर पहुंचे जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने मिल कर शिकायत किया। जिस पर डीएम ने तत्काल एक्सईएन को तत्काल खराबी ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। शाम छह बजे खराबी ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

खुटहन विद्युत उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर का सिटी ब्रेकर सोमवार की दोपहर अचानक खराब हो गया। काफी देर तक आपूर्ति ठप रहने पर उपभोक्ताओ ने जेई संतोष यादव को फोन मिलाया तो वो हड़ताल पर होने की बात कह कर फोन रख दिए। जब ग्रामीणों ने एसडीओ का फोन मिलाया तो उनका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उक्त उपकेंद्र पर पहुंचे कनेक्शन धारियों ने जब एसएसओ श्याम नारायण से मिले तो उन्होने सीटी ब्रेकर खराब होने से आपूर्ति बंद होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि प्राइवेट लाइनमैनो को शटडाउन न दिए जाने का निर्देश ऊपर से दिया गया है। सरकारी लाइनमैन का कुछ पता नहीं है। जिसके चलते आयी खराबी ठीक नहीं हो पा रही है। अभी ग्रामीण उपकेंद्र से वापस लौट रहे थे कि अचानक जिलाधिकारी की गाड़ी आती देखे। डीएम के डाक बंगला पर पहुंचते ही दर्जन भर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की। जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने एक्सईएन को फोन कर तत्काल खराबी ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। जिस पर मंगलवार की देर शाम छह बजे खराबी ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

बिजली कटौैती पर भड़के, उपकेंद्र पर धरना
मुंगराबादशाहपुर। सोमवार को दोपहर में तेज हवा के साथ हुई बारिश से मंडी समिति के पास पेड़ गिरने से तीन खम्बों का हाईटेशन तार टूट गया था। इससे नगर की बिजली 24 घंटे से ठप है। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से मंगलवार तक विधुत आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। जिससे गुस्साएं लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना था कि जब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती है वे बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा के लोगों को उम्मीद थी कि दो चार घंटों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन कई घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग उपकेंद्र पहुंच गए और धरने पर बैठ गये। उनका कहना है कि जब तक विधुत आपूर्ति बहाल नहीं होती हम यहां से हटेंगे नहीं। इस संबंध मे अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्रा का कहना है संविदा कर्मियों का शट डाउन लेने का अधिकार खत्म कर दिया गया है। विभागीय कर्मचारियों को मरम्मत का आदेश दिया गया है। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि जिस कर्मचारी को यह जिम्मेदारी दी गई है उसका मोबाइल बंद है। धरना देने वालों में आलोक कुमार गुप्ता, राजकुमार नेता, शिव प्रसाद गुप्ता, तहसीमुल हक बन्ने, पिंटू सिंह ,जगदीश सिंह,पुष्पेन्द्र तिवारी,केपी यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed