फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Postal workers demonstrated at head post office

डाक कर्मियों ने प्रधान डाकघर पर किया प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Postal workers demonstrated at head post office
जौनपुर। बोनस भुगतान न होने से खफा डाक कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रधान डाकघर पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। आंदोलित कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने बोनस का भुगतान नहीं किया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय महासंघ के आह्वान पर आंदोलित डाक कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते सरकार के विरोध में नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं। यहां अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सभाजीत पाल की अध्यक्षता में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए मंडलीय सचिव रामउजागिर यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के बोनस भुगतान का तुरंत आदेश करे नहीं तो कर्मचारी बड़े आंदोलन की ओर बढ़ेंगे। धरना सभा को हरिशंकर यादव, राजेश कुमार सिंह, श्रीप्रकाश गुप्त, हीरालाल यादव, नागेश्वर प्रसाद , राम कुमार यादव , ऋषिकेश चौहान, शकील अहमद, राकेश कुमार त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्रा, सदानंद मिश्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed