फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Postal Department issued waterproof envelope

डाक विभाग ने जारी किया वाटरप्रूफ लिफाफा

Tue, 20 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Postal Department issued waterproof envelope
रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए डाक विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दिया है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विशेष रुप से निर्मित रंगीन डिजाइन वाटरप्रूफ राखी वाला लिफाफा जारी किया है।
विज्ञापन

यह डिजानइर वाले राखी के लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं। जिससे बारिश में भी राखियां भाइयों तक सुरक्षित पहुंच सकेगी। इस खास राखी लिफाफों का मूल्य दस रुपया रखा गया है, जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है। वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगों और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ ‘हैप्पी राखी’ लिखा गया है। इन्हें अन्य डाक से अलग करने में समय की बचत और रक्षाबंधन पर्व के पूर्व वितरण कराने में भी सहूलियत होगी। जौनपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर पीसी तिवारी ने बताया कि प्रधान डाकघर और अन्य चिन्हित डाकघरों में बिक्री के लिए राखी के लिफाफे उपलब्ध कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed