फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Politicians pay tribute to MSC Princeu's mother on her third death anniversary

Jaunpur News: एमएससी प्रिंसू की मां की तीसरी पुण्यतिथि में राजनीतिज्ञों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 16 Sep 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Politicians pay tribute to MSC Princeu's mother on her third death anniversary
जौनपुर। एमएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू की मां और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी शांति सिंह की तीसरी पुण्यतिथि रविवार को उनके गांव बैजारामपुर में मनाई गई। इस दाैरान नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि मां का स्थान सर्वोपरि है। जो खुद को दर्द दें और हमें खुशी दे वह मां होती है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि इंसान के अच्छे कर्म यादगार होते हैं। शांति देवी का ही संस्कार है कि उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके विधायक पुत्र ने लोगों की सेवा का संकल्प लिया। आभार व्यक्त करते हुए एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि मां की प्रेरणा से वे आजीवन गरीब व असहायों की सेवा करूंगा। कार्यक्रम में पूरे दिन लोगों का आना जाना लगा रहा। इस दाैरान भजन का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, ब्लाक प्रमुख सिकरारा संजय सिंह, भाई धीरू सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, ब्लाक प्रमुख मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed