{"_id":"5dbd49e78ebc3e014950b7ec","slug":"policeman-injured-in-road-accident-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में ट्रक के धक्के से दरोगा की मौत, बलिया के रहने वाले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में ट्रक के धक्के से दरोगा की मौत, बलिया के रहने वाले थे
Sat, 02 Nov 2019 03:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 02 Nov 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के पवांरा थाना क्षेत्र के दारापुर गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार उप निरीक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जौनपुर से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पवांरा थाने मे तैनात उप निरीक्षक मोहम्मद साहब जान (55) निवासी बलिया शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी स्कूटी से सतहरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक से रूपया निकालने जा रहे थे।
इस दौरान वह दारापुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे वह स्कूटी सहित गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।