{"_id":"6a4571d169f18a55530bd2ac","slug":"police-tracked-down-the-accused-within-six-hours-using-a-packet-of-gutkha-and-a-photograph-now-action-is-being-taken-under-the-national-security-act-nsa-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158190-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गुटखा और एक तस्वीर के सहारे 6 घंटे में आरोपी तक पहुंची थी पुलिस, अब रासुका की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गुटखा और एक तस्वीर के सहारे 6 घंटे में आरोपी तक पहुंची थी पुलिस, अब रासुका की कार्रवाई
विज्ञापन
जौनपुर। 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। वैज्ञानिक जांच और घटनास्थल से मिले अहम सुरागों—खासकर खून से सने कपड़े और बनारस के एक खास ब्रांड के गुटखे के पैकेट ने आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात द्वारपूजा के समय लापता हुई चार साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद 42 वर्षीय आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। बच्ची अपनी मां के साथ अपनी मौसी के घर बारात में आई थी।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, और अब उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद पुलिस टीमों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और हर साक्ष्य को जोड़ते हुए तफ्तीश आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
गांव के कुछ लोगों ने बताया था कि उन्होंने आरोपी को मासूम बच्ची को गोद में लेकर खिलाते हुए देखा था। ग्रामीणों ने उसकी पुरानी हरकतों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तस्वीर मासूम की मां को दिखाई, जिन्होंने पुष्टि की कि यही व्यक्ति उनकी बेटी को गोद में खिला रहा था। हालांकि, उस समय मां को बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि वह इस तरह की घिनौनी वारदात को अंजाम देगा।
पुलिस को मौके से बनारस के एक खास ब्रांड के गुटखे का पैकेट और अन्य महत्वपूर्ण परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले थे। इन्हीं के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और पुलिस ने आरोपी को गांव से ही 6 घंटे के भीतर दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी नशे में था और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
एसपी ने बताया कि घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी तथ्यों ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। मामले की विवेचना जारी है और सभी वैज्ञानिक साक्ष्यों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कानून के शिकंजे में ले आई है और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।