फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police sent history sheeter district panchayat member to jail

हिस्ट्रीशीटर जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police sent history sheeter district panchayat member to jail
चंदवक थाने की पुलिस ने क्षेत्र के कुसरना गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर रविवार को उसे जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोबरा गांव में स्थित चक्रधाम तीर्थ हनुमान मंदिर के मुख्य गेट के पास छिपाकर रखी गई रिवाल्वर और कारतूस भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप है। उसके खिलाफ केराकत, चंदवक, मेहनाजपुर सहित अन्य थानों में 16 मुकदमें दर्ज हैं। उस घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। मतगणना के बाद जब परिणाम घोषित हुआ तो वह जीत का प्रमाणपत्र भी लेने नहीं पहुंचा था। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के चार दिन पहले उसने सीआरओ कोर्ट से प्रमाण पत्र हासिल कर लिया था और शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान भी किया था। हिस्ट्रीशीटर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव के मतदान में शामिल होने की सूचना पर पुलिस सुबह से ही उसका इंतजार कर रही थी। शनिवार को दोपहर में जैसे ही वह मतदान करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा तो पुलिस अलर्ट हो गई थी। वह कलेक्ट्रेट से बाहर निकला तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष चंदवक संजय सिंह ने बताया कि उसकी निशानदेही पर रिवाल्वर बहरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed