फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police removed encroachment from Thanagaddi market

Jaunpur News: पुलिस ने थानागद्दी बाजार से अतिक्रमण हटवाया

Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police removed encroachment from Thanagaddi market
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में कोतवाली और चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। दुकानों के सामने पटरियों तक फैले समान को दुकान के अंदर रखवाया। ठेले व खोमचे को पटरियों पर रखकर दुकानदारी नहीं करने की चेतावनी दी। फिर से ऐसा करने पर चालान किया जाएगा। केराकत कोतवाल आदेश त्यागी ने बताया कि चंदवक और जौनपुर के पुल बंद हो जाने से रोडवेज सहित भारी वाहन थानागद्दी होते हुए आजमगढ़, गोरखपुर सहित अन्य जिलों को जा रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही और बाजार में दुकानदारों के अतिक्रमण से जाम लग रहा है। बाजार में बेतरतीब अतिक्रमण की स्थिति को सुधारने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। थानागद्दी बाजार के मुख्य चौराहों पर पुलिस ने दुकानदारों को समझाते हुए सामान हटवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed