फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police recovered three minor girls including two real sisters who reached Jaunpur for lover

Jaunpur News: प्रेमी के बहकावे में जौनपुर पहुंचीं दो सगी बहनों समेत तीन किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद

Mon, 23 May 2022 06:52 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 May 2022 06:52 PM IST
सार

जौनपुर पुलिस ने दो सगी बहनों समेत तीन किशोरियों को अलग-अलग स्थानों से सोमवार को बरामद किया है। तीनों अपने प्रेमी के बहकावे में आकर दिल्ली और अंबेडकर नगर से जौनपुर पहुंचीं थीं। 

विज्ञापन
Police recovered three minor girls including two real sisters who reached Jaunpur for lover
लाइन बाजार पुलिस ने संबंधित थानों की पुलिस को दी सूचना - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जौनपुर पुलिस ने दो सगी बहनों समेत तीन किशोरियों को अलग-अलग स्थानों से सोमवार को बरामद किया है। तीनों अपने प्रेमी के बहकावे में आकर दिल्ली और अंबेडकर नगर से जौनपुर पहुंचीं थीं। पुलिस ने संबंधित थानों को सूचना दे दी है। दिल्ली निवासी एक 16 वर्षीय लड़की का जनपद के लाइन बाजार निवासी एक लड़के से प्रेम संबंध है।

विज्ञापन


प्रेमी से मिलने के लिए अपनी 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ ट्रेन पकड़कर जौनपुर चली आई थी। उधर, परिवार वालों की इसकी खबर हुई तो उन्होंने दिल्ली के पटेल नगर थाने में प्रेमी के खिलाफ  नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण प्रेमी दोनों लड़कियों को ट्रेन से दिल्ली के लिए भेजकर खुद भी चला गया। वहां दिल्ली पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इधर परिवार वालों की डर से दोनों बहनें दिल्ली न जाकर वापस ट्रेन से जौनपुर आ गईं। सोमवार को भोर में चार बजे लाइन बाजार पुलिस ने सिटी स्टेशन के पास से दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया। वहीं, अंबेडकर नगर जिले के मछरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बक्शा निवासी अखिलेश यादव बहला-फुसलाकर लेकर चला आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को खोज रही थी। सोमवार दोपहर में दीवानी न्यायालय के पीछे से दोनों को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित थानों की पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। पुलिस तीनों किशोरियों को लेने के लिए रवाना हो चुकी है। लिखा-पढ़ी के बाद किशोरियों को उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed