फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police reached on the information of illegal sand mining

अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sun, 01 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police reached on the information of illegal sand mining
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहड़ा के मसौढ़ा मजरे में गोमती नदी के किनारे इन दिनों अवैध बालू खनन तेजी से किया जा रहा। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को जब पुलिस ने छापा मारा तो बालू खनन में लिप्त लोग ट्रैक्टर और जेसीबी को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

बेहडा गांव निवासी अंतिम सिंह, अमित, अनूप एवं विकास आदि ग्रामीणों ने थानागद्दी पुलिस चौकी पर शिकायत की थी कि गोमती नदी की तराई में अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और थानागद्दी चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने फोर्स के साथ छापा मारा। मामले में चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना पर मौके पर गया था। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

अवैध बिजली से चला रहे तीन ईंट भट्टा पर छापेमारी : बरईपार। विजिलेंस टीम ने एसडीओ के साथ तीन ईंट भट्टा पर छापेमारी की।अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया। एसडीओ अमर सिंह पटेल ने बताया कि इन लोगों के ऊपर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed