फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police personnel may be arrested in priest murder case

पुजारी हत्याकांड में हो सकती है पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी

Tue, 09 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police personnel may be arrested in priest murder case
बक्शा थाने में पुलिस हिरासत में पिटाई से हुई कृष्णा यादव उर्फ पुजारी की मौत की घटना की जांच के लिए सीबीआई की टीम पांचवीं बार जिले में आई। इस बार टीम में सीबीआई के एसपी भी थे। टीम बक्शा थाने के बाद पुजारी के घर गई थी। घटना के बारे में नए सिरे से लोगों का बयान दर्ज की। साथ ही भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर निवासी कृष्णा यादव उर्फ पुजारी (25) की 11 फरवरी की रात थाने में पुलिस की पिटाई से मौत हुई थी। मामला तूल पकड़ने पर मृतक के भाई अजय यादव की सात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें तत्कालीन बक्शा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह निवासी खरगजेपुर थाना सरायलखंसी मऊ, एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह निवासी ममसी बुजुर्ग थाना पहाड़ी चित्रकूट के अलावा थाने के सिपाही जितेंद्र सिंह निवासी माधोपुर थाना धीना चंदौली , कमलनाथ बिंद निवासी कोहना थाना जिगिना मिर्जापुर, राजकुमार वर्मा नेहता सिकंदरपुर बलिया, श्वेत प्रकाश अतरौना इटाडीह बक्सर बिहार, राजन सिंह शेरूका चंदौली, जयशील तिवारी बालीपुर रसड़ा बलिया, अंगद चौधरी चाहेरिया दुर्गावती भभुआ बिहार नामजद हैं। मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच करने का आदेश दिया था। इसी कड़ी में सितंबर माह से लेकर तीन बार और अक्तूबर माह में जांच के लिए सीबीआई की टीम जिले में आई थी। इसी कड़ी में सीबीआई की टीम दो दिन पहले चंदौली में छापेमारी की थी, जिसके बाद मंगलवार को सीबीआई की टीम जिले में आई। मृतक के भाई अजय के मुताबिक एसपी सीबीआई ने उनसे डाक बंगले में पूछताछ किया। साथ ही जिनसे मैंने कर्ज लिया था उन्हें भी बुलाकार पूछताछ किए। इसके बाद भाई के दोस्ती और दुश्मनी के बारे में भी जानकारी हासिल किए। इसके बाद एक टीम बक्शा थाने गई। जहां जांच पड़ताल के बाद चकमिर्जापुर आई। शाम करीब 6 बजे तक टीम जांच पड़ताल की। इस दौरान प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर स्थित दुकानदारों का भी बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने मुझे भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस क र्मियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed