फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police investigated CCTV footage at five points

पुलिस ने पांच प्वाइंट पर खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police investigated CCTV footage at five points
हवा में ही हाथपांव मारती रही पुलिस
विज्ञापन

- पांच प्वाइंट पर खंगाले सीसी कैमरे के फुटेज, नहीं मिला कोई ठोस सुराग
- टॉप टेन बदमाशों पर लगी पुलिस की निगाह, जल्द खुलासे का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरईपार। एक्सिस बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले में 24 घंटे बाद पुलिस सिर्फ पानी में लकीर खींच रही है। रविवार की छुट्टी के बावजूद भी बैंक खोलकर छानबीन की गई। घटनास्थल से पांच सौ मीटर की दूरी में पांच स्थानों के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। अब पुलिस जिले के टॉप टेन बदमाशों की कुंडली खंगालने जुटी है।
डकैती के दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों का मछलीशहर कस्बे में जमावड़ा लगा रहा। एएसपी ग्रामीण संजय राय, सीओ सदर नृपेंद्र, सीओ मछलीशहर विजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में कई स्थानों पर सीसी फुटेज की छानबीन की। बैंक के आगे जौनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप, अनीमोटर्स शोरूम और दो अन्य बाइक की एजेंसी पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज की पुलिस ने छानबीन की। काफी पड़ताल के बाद भी कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं आया। हेलमेट और मास्क से चेहरा ढके बदमाश पूरी तैयारी से आए थे। किसी भी फुटेज में उनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लूट में स्थानीय बदमाशों की संलिप्तता जरूर होगी। ऐसे में टॉप 10 बदमाशों की कुंडली खंगाली जा रही है। उनके लोकेशन और हाल में उनकी गतिविधियों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की अब तक की छानबीन में यह स्पष्ट हुआ है कि वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने इसकी रेकी की थी। कई दिनों तक बैंक के अंदर जाकर वहां के माहौल को भांपा। उन्हें यह भी पता था कि शनिवार की सुबह बैंक में भीड़ कम होती है। यही नहीं दावा यह भी किया जा रहा कि बदमाश बैंक में कुछ देर पहले ही 9.90 लाख रुपये जमा हुए हैं। यह रुपये जमा होते ही बदमाश बैंक में दाखिल हुए थे। तमाम बिंदुओं पर तफ्तीश के बाद पुलिस बैंक से जुड़े किसी शख्स की भूमिका को भी अहम मान रही है। यही कारण रहा कि रविवार की छुट्टी में भी बैंक खोलकर दिनभर बैंक कर्मियों से पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed