फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police could not catch the killer on the second day as well

दूसरे दिन भी हत्यारोपी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Mon, 21 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch the killer on the second day as well
शाहगंज। भरौली गांव में युवक की दुस्साहसिक ढंग से हत्या के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी मुख्य आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी। उसके परिवार और करीब के कई अन्य लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, गोली लगने से वाराणसी में भर्ती इश्तियाक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक ओसामा को रविवार की सुबह स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश और वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद में शनिवार को मनबढ़ ने ओसामा और पिता इश्तियाक को गोली मार दी थी। ओसामा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इश्तियाक को वाराणसी रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई फरहान की तहरीर पर पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया। घटना के मुख्य आरोपी तारिक के दादा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अन्य चार आरोपियों की तलाश में पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई है। कोतवाली पुलिस की टीम पूरी रात संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देती रही। इस दौरान पुलिस ने कई महिला, पुरुष रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने में पुलिस दूसरे दिन भी नाकाम साबित हुई। उधर, घटना के बाद से गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। कोतवाली पुलिस व क्यूआरटी के जवान आरोपी के घर पर मुस्तैद रहे। गांव की किराना, जनरल स्टोर व चाय पान की दुकानें बंद रहीं। मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने और घायल पिता का हाल जानने के लिए लोगों का आना जाना जारी रहा।
विज्ञापन

चाचा ने लगाया पुलिस पर आरोप
घटना की खबर लगते ही मुंबई में रहे मृतक के चाचा लुकमान खान परिवार के साथ हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचे, वहां से कार से शाहगंज पहुंचे। परिवार के लोग साढ़े तीन बजे भोर में कोतवाली पहुंचे। वहां गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपी मौलाना अखलाक को पुलिस कार्यालय के बाहर गद्दा व कूलर पंखे के नीचे सोता देख भड़क उठे। चाचा का आरोप है कि पुलिस तहरीर देने के नाम पर मृतक ओसामा के भाई फरहान को थाने पर लाई, जिसे चार घंटे तक बैठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed