फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police caught Chen Snatcher from villagers

चेन स्नेचर को ग्रामीणों के पकड़ा कर पुलिस को सौंपा

Thu, 03 Oct 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police caught Chen Snatcher from villagers
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर मार्ग स्थित भरौली मोड़ पर महिला के गले से चेन खींच कर भाग रहे उचक्के को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

सहावें गांव निवासी चंदा शर्मा पुत्री विनोद शर्मा साधन के इंतजार में भरौली मोड़ पर खड़ी थी। इस बीच बाइक से पहुंचे दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन खींचकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा करके एक उचक्के को दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए उचक्के की जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हरेंद्र राजभर आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थानांतर्गत आमगांव का निवासी है। दूसरे साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है। कहा कि महिला की चेन बरामद कर ली गई है। उचक्के की बाइक भी ब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed