फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police captured dead body from crematorium in jaunpur

श्मशान घाट से पुलिस ने कब्जे में लिया शव, पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया पति की हत्या का आरोप 

Tue, 11 Aug 2020 11:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police captured dead body from crematorium in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के नेवढ़िया क्षेत्र के दोदापुर गांव में सोमवार की रात संदिग्ध हालात में युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोक दिया। पत्नी की शिकायत पर आधी रात को पुलिस श्मशान घाट से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी का आरोप है कि घरवालों ने उसके पति की हत्या की है। 

विज्ञापन


दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के पुत्र विनय मिश्र (38) का शव सोमवार की रात फंदे पर लटकता पाया गया था। इसके कुछ ही देर बाद परिजन मायके में रह रही पत्नी को सूचना दिए बिना शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले गए। मणिकर्णिका घाट पर चिता सजाई जा रही थी तभी किसी तरह सूचना पाकर भदोही के सररोई से ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। पत्नी प्रतिमा ने एसपी को सूचना दी।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रतिमा का आरोप है कि घरवालों ने उसके पति की हत्या कर दी है और उसे आत्महत्या बताकर शव का गुपचुप ढंग से अंतिम संस्कार कर रहे थे। नेवढ़िया पुलिस की भी इसमें संलिप्तता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय मिश्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मुंबई में रहता था। लॉक डाउन के दौरान वह मुंबई से घर आया था। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके चली गई थी। उसके दो बच्चे हर्षित (14) व बेटी अंकिता (8) है। एसओ संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed