{"_id":"60f46c368ebc3e69406b54fd","slug":"police-and-sog-picked-up-the-suspects-jaunpur-news-vns60119234","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और एसओजी ने संदिग्धों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और एसओजी ने संदिग्धों को उठाया
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की रात हुई लूट और थाने से हथकड़ी सहित फरार हुए आरोपी के मामले की सीओ केराकत जांच कर रहे हैं। उधर, आरोपियों की तलाश में पुलिस व एसओजी रविवार को पूरे दिन संभावित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई कर जांच करती रही। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। शहर से भी दो संदिग्ध लोगों को उठाया गया था। इनमें से एक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि दूसरे को पुलिस अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है।
प्रयागराज जिले के नैनी दांडी निवासी ट्रक चालक शमशीर आजमगढ़ जिले के मार्टीनगंज में नोनारी स्थित अब्दुल्ला वेल्डिंग की दुकान से सामान उतारकर आ रहे थे। आरोप है कि केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रक रोककर तमंचे के बल पर एक लाख पांच हजार रुपये लूट लिया था। इस दौरान ट्रक चालक व खलासी दोनों बदमाशों से भिड़ गए। वहीं, ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा रुपये लेकर भागने में सफल हो गया। पकड़ा गया बदमाश भी शनिवार को भोर में थाने से हथकड़ी समेत फरार हो गया। हालांकि ट्रक मालिक ने लूट के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में सीओ केराकत शुभम तोडी ने कहा कि पूरे प्रकरण की वह जांच कर रहे हैं। फरार बदमाश के खिलाफ शनिवार को ही थाने में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला लूट का नहीं, बल्कि ट्रक ड्राइवर और बदमाशों में लेन-देन के विवाद का है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।