फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police alert on black marketing of Remedesvir and Oxygen, investigation at several shops in jaunpur

रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर सतर्क हुई पुलिस, कई दुकानों पर की जांच

Tue, 27 Apr 2021 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 05:04 PM IST
सार

 एएसपी के नेतृत्व में टीम ने 15 गैस सप्लायर्स के जांचे रिकार्ड
आपूर्ति रजिस्टर उपलब्ध न कराने पर एक विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
Police alert on black marketing of Remedesvir and Oxygen, investigation at several shops in jaunpur
दुकानों पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में ऑक्सीजन सिलिंडर, दवा और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की टीमों ने मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में जांच की। दुकानों पर पहुंचकर रजिस्टर से उपलब्ध स्टॉक का मिलान कराया। उन्होंने विक्रेताओं को चेतावनी दी और स्टॉक रजिस्टर न उपलब्ध कराने पर एक ऑक्सीजन गैस सप्लायर्स को नोटिस भी जारी की।

विज्ञापन


एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर 15 ऑक्सीजन गैस एजेंसियों व मेडिकल स्टोर पर एक साथ छापेमारी की गई। ओम गैसेज सप्लायर्स एजेंसी पर जांच के दौरान ऑक्सीजन गैस के सिलिंडर मिले, मगर स्टॉक रजिस्टर दिखाने और आपूर्ति किए गए सिलिंडर का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर एएसपी ने औषधि निरीक्षक को सूचित करते हुए कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


उधर, जिला अभिहित अधिकारी डॉ. वीपी मिश्र के निर्देश पर नगर के कई दवा की दुकानों पर जांच की गई। सर्दी-खांसी, बुखार, एलर्जी, एनर्जी सहित अन्य दवाएं अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत पर जांच के दौरान टीम ने दस से अधिक दुकानों पर पहुंचकर रिकार्ड खंगाले। मौजूद ग्राहकों से भी जानकारी ली। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने विक्रेेताओं को अधिक मूल्य न लेने की हिदायत दी। नकली दवाओं की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed