फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Please vote fearlessly : CM

निर्भीक होकर करें मतदान: मुख्यमंत्री

Wed, 02 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 02 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Please vote fearlessly : CM
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विधान परिषद के चुनाव में सत्ता का कोई दुरुपयोग नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, सभासदों एवं अन्य लोगों को निष्पक्ष तरीके से ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहिए जिसकी छवि अच्छी हो और विकास कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों की समस्याओं पर बहस करने की अपील करते हुए किसानों से कहा कि वह सरसों की पैदावार बढ़ाएं ताकि लोगों को विदेशी तेलों का सेवन करने की जरूरत न पडे़।
विज्ञापन


बुधवार को निगोह में मुख्यमंत्री पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि मंडी को बेहतर किया जा रहा है। किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ किसान उठा रहे हैं। देश में गलत मुद्दों पर बहस शुरू हो गई है जबकि देश में आर्थिक परिवर्तन के लिए बहश होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कहा कि हैदराबाद में अन्याय हुआ है। जेएनयू मसले पर चर्चा करते हुए कहा कि देश में बहस की बात छिड़ गई है। इस देश में सभी जाति, धर्म और सम्प्रदाय के लोग रहते हैं लेकिन कुछ लोग माहौल को खराब करने पर तुले हैं।


पौने दो घंटे विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री ः मुख्यमंत्री निगोह में पौने दो घंटे विलंब से पहुंचे और सीधे कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके इंस्पेक्टर भतीजे रमेश यादव की मौत पर दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed