{"_id":"57c9d5d24f1c1b8c292cafe9","slug":"players-will-be-awarded-in-the-palace-of-the-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि के खिलाड़ी राजभवन में किए जाएंगे सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि के खिलाड़ी राजभवन में किए जाएंगे सम्मानित
jaunpur
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
20 खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयनित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को कुलाधिपति एवं राज्यपाल राम नाईक सम्मानित15 सितंबर को राजभवन लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित करेंगे।तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शैक्षिक सत्र 2015-16 में विश्वविद्यालय के छात्रों ने अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय हैंडबाल पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में पहला, अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय हैंडबाल महिला वर्ग प्रतियोगिता में दूसरा, अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय भारोत्तोलन महिला वर्ग में दूसरा, अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय तीरंदाजी पुरूष वर्ग में दूसरा, अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय जूडो पुरूष वर्ग में दूसरा, अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय एथलेटिक पुरूष वर्ग में दूसरा स्थान, अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता महिला वर्ग में तीसरा, अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में दूसरा और अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय कुश्ती महिला वर्ग में दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कुल 44 खिलाड़ियों सहित उनके 16 टीम मैनेजर और टीम कोच को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। विगत दो वर्षों से यह सम्मान समारोह राजभवन में आयोजित हो रहा है। विगत वर्ष 28 अगस्त को कुलाधिपति ने 23 खिलाड़ियों, 10 कोच एवं मैनेजर को सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कुल 44 खिलाड़ियों सहित उनके 16 टीम मैनेजर और टीम कोच को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। विगत दो वर्षों से यह सम्मान समारोह राजभवन में आयोजित हो रहा है। विगत वर्ष 28 अगस्त को कुलाधिपति ने 23 खिलाड़ियों, 10 कोच एवं मैनेजर को सम्मानित किया था।
विज्ञापन