फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Players sweat profusely in sports competition

Jaunpur News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Players sweat profusely in sports competition
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के सोहासा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद व खो-खो में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय चौहान एवं बालिका में प्रथम स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहासा विजेता रहा। कबड्डी प्राथमिक स्तर पर बालक व बालिका में प्रथम स्थान पर प्राथमिक विद्यालय सराय चौहान विजयी रहा। जबकि 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर निस्फी एवं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहासा विजेता रहा। 100 मीटर की दौड़ बालक व बालिका में सराय चौहान अव्वल रहा। 200 मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय चौहान एवं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय तरहटी एवं प्राथमिक स्तर पर विजेता रहा। लंबी कूद बालक में उच्च प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर निस्फी एवं बालिका में सोहासा विजेता रहा। लंबी कूद प्राथमिक स्तर पर बालक में प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मणपुर एवं बालिका प्राथमिक विद्यालय तरहटी विजेता रहा। ऊंची कूद बालक में उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय चौहान एवं बालिका में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहासा विजेता रहा। ऊंची कूद प्राथमिक स्तर पर सोहासा एवं बालिका वर्ग में सराय चौहान विजेता रहा। खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहासा एवं प्राथमिक स्तर पर बालिका सराय चौहान अव्वल रहा। निर्णायक की भूमिका में अनुदेशक मोहन लाल रहे। इस मौके पर लीलावती यादव, धर्मराज तिवारी, राजन लाल यादव, मंसूर अंसारी, देवेश चंद्र पाठक, विजय प्रकाश यादव, अनिल मौर्या, संदीप यादव, राकेश पांडेय, आशीष श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed