फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Plants grew on the wall of the royal bridge, the danger increased

शाही शाही पुल की दीवार पर उगे पौधे, खतरा बढ़ा

Thu, 09 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Plants grew on the wall of the royal bridge, the danger increased
ऐतिहासिक शाही पुल पर पौधे उग रहे हैं, जो दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ये पौधे नहीं काटे गए तो शाही पुल को खतरा उत्पन्न हो सकता है। शाही किले का निर्माण अकबर के शासनकाल में उनके आदेश पर 1564 ई में मुनइन खानखाना ने करवाया था। यह देश में अपने आप में अनूठा पुल है। इस पुल की मुख्य सड़क पृथ्वी तल पर निर्मित है। पुल की चौड़ाई 26 फीट है। इसके दोनो तरफ 2 फीट 3 इंच चौड़ी मुंडेर है। पुल पर बने दो ताखों के संधि स्थल पर गुमटियां निर्मित हैं। पुल के मध्य में चतुर्भुजाकार चबूतरे पर एक विशाल शेर की मूर्ति है, जो अगले दोनों पंजों के सहारे हाथी के पीठ पर सवार है। इसी मूर्ति के सामने पुल पर एक मस्जिद है, लेकिन जिम्मेदारों की उपेक्षा के कारण पुल की दीवार पर पीपल, पाकड़ आदि पौधे उग आए हैं, जो दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। लोक निर्माण प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राधाकृष्ण का कहना है कि शाही पुल दुद्धी-लुंबिनी मार्ग पर है और यह मार्ग अब एनएच को स्थानांतरित कर दिया गया ई है। लिहाजा शाही पुलिस की देखभाल की भी जिम्मेदारी अब एनएच की होगी। पुल के मध्य दो पिलर के बीच दीवार टूटने की सूचना मिली थी। इससे एनएच के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि समय-समय पर सफाई आदि का कार्य किया जाता है। इस दौरान वहां पौधों की भी कटाई की जाती है। शीघ्र ही फिर से पुल की सफाई के दौरान पौधों की कटाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed