फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Plantation together for environmental protection: Dr. Akhileshwar

पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर करें पौधरोपण: डॉ. अखिलेश्वर

Fri, 18 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Plantation together for environmental protection: Dr. Akhileshwar
राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस की ओर से गोमती नदी के मां अचला देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। प्राचार्य कैप्टन (डॉ.) अखिलेश्वर शुक्ल ने कहा कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते असंतुलन बढ रहा है। नई-नई बीमारियां पैदा हो रही हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी एवं महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य अनुशास्ता डॉ. सुधा सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए सदैव वरदान है। स्वयंसेवियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि पौधरोपण का यह उचित समय है, हम सभी को चाहिए कि अधिक से अधिक ऑक्सीजन युक्त पौध लगाएं। कार्यक्रम में डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. श्यामसुन्दर उपाध्याय, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, कार्यालय अधीक्षक संजय सिंह, लेखाकार सुधाकर मौर्य, संतोष शुक्ला, स्वयं यादव, आफताब, सोनल आरती, नीलेश, जागृति, नेहा आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed