{"_id":"61140c978ebc3e63fc0a0369","slug":"pickup-of-cattle-smugglers-collides-with-pole-one-cow-dies-jaunpur-news-vns6055909187","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-गोवंशों से भरी पिकअप पुलिस चौकी के समीप बिजली खम्भे से टकराई, एक गाय की मौत 17-51-59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-गोवंशों से भरी पिकअप पुलिस चौकी के समीप बिजली खम्भे से टकराई, एक गाय की मौत 17-51-59
विज्ञापन
पशु तस्करों की पिकअप खंभे से टकराई, एक गाय की मौत
-पिकअप पलटने के कारण बिहार निवासी खलासी घायल, भेजा गया जेल
-सात गोवंशों में से एक की मौत, तीन चालक सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी तिराहे पर स्थित पुलिस चौकी से करीब दस मीटर दूर गोवंश से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराते हुए पलट गई। इस दौरान वाहन का खलासी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि चालक सहित दो अन्य पशु तस्कर भाग गए। पिकअप में लदे 7 गोवंशों में से एक गाय की मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक केराकत त्रिवेणी लाल सेन गश्त पर निकले थे। इसी दौरान कंट्रोल रूम जौनपुर द्वारा सूचना मिली की सिंधौरा थाना जिला वाराणसी की तरफ से चोरी की भैंस व गोवंश पिकअप में लादकर कुछ लोग भाग रहे हैं। सूचना पर वे थानागद्दी चौकी रोड पर फोर्स के साथ चेकिंग करने लगे। तभी एक गोवंश लादे हुए पिकअप जो की काफी तेज गति से वाराणसी की ओर से थानागद्दी चौकी की तरफ आ रही थी को रोकने के लिए अवरोधक लगाए थे। इसी दौरान पुलिस देखकर पिकअप चालक ने भयभीत होकर गति बढ़ा दी। पुलिस चौकी तिराहे से जलालपुर की ओर भागने के चक्कर में तेज गति पिकअप मोड़ पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी में से सात गोवंश को बाहर निकाला। इसमें से एक की मौत हो चुकी थी। अन्य गोवंश को नजदीकी गोशाला ग्राम बराई में सुपुर्द किया गया। कोतवाल के मुताबिक गाड़ी पलटने के कारण खलासी हीरालाल पुत्र बालकुंवर उर्फ कुंवर राम निवासी नुआंव थाना दुर्गावती जिला कैमूर बिहार गाड़ी घायल हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके बयान के आधार पर उज्जवल कुमार सिंह पुत्र कृष्णानंद सिंह निवासी नोनसारी थाना नोखा, रोहतास बिहार, पिकअप चालक दीपक कुमार मौर्या पुत्र कामेश्वर मौर्या निवासी रमऊपुर थाना सैयदराजा चंदौली के रूप में पहचान की गई, जो अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।