{"_id":"6744e1e45a4869011b0b52d4","slug":"physical-exploitation-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-jaunpur-news-c-193-1-va11001-125592-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक झोलाछाप ने एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने युवती से शादी से इन्कार कर दिया है। कोतवाली में तहरीर दिए तीन दिन बीत गए लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। मामले में सुलह समझौते का प्रयास चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी झोलाछाप प्रैक्टिस करता है। वह जलालपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। क्लीनिक पर आने वाली गांव की एक युवती से उसका संबंध हो गया। युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी कई महीने से शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो वह इन्कार करने लगा। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों की दी। युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा नहीं लिखा और दोनों पक्षों के परिजनों पर सुलह समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। क्षेत्र के एक मंदिर पर दोनों पक्षों में हुई पंचायत में पहले 3.50 लाख रुपए लेकर मामला खत्म करने की बात की गई। युवती ने मांग की कि आरोपी के छोटे भाई से शादी कराई जाए। लेकिन दोनों पक्षों में बात नहीं बन पाई। परिजन भी युवती को साथ रखने को तैयार नही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि युवती की मां की मृत्यु हो चुकी है। युवती के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से दो बेटे और दूसरी पत्नी से लड़की थी। इस मामले में केराकत कोतवाल अवनीश कुमार राय का कहना है कि मामले की जानकारी है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।