{"_id":"67310ecdb6860a0743024376","slug":"pharmacist-not-doctor-treated-patients-at-phc-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-124828-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पीएचसी पर डाक्टर नहीं फार्मासिस्ट ने मरीजों का किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पीएचसी पर डाक्टर नहीं फार्मासिस्ट ने मरीजों का किया इलाज
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों के मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 120 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सकों की गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट ने मरीजों का इलाज किया।
महराजगंज : सीएचसी से जुड़े पीएचसी पर कुल 65 मरीजों का इलाज हुआ। पीएचसी राजाबाजार केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। 18 मरीजों का उपचार एलटी अंगद सिंह की देखरेख में किया गया। पीएचसी गद्दोपुर में हेमलता सिंह ने 19 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी पूरालाल में फार्मासिस्ट राकेश ने 13 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी लोहिंदा में 15 लोगों का उपचार कर हुआ। अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस समय बुखार, डायरिया और खुजली के रोगी अधिक आ रहे हैं।
गौराबादशाहपुर : बमैला प्राथमिक अस्पताल पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार सरोज की ड्यूटी सामुदायिक अस्पताल चोरसंड पर एमरजेंसी में लगने के कारण अस्पताल पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। फार्मासिस्ट ने 10 मरीजो की जांच कर दवा दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारी में चिकित्सक डॉ. अखिलेश सोनकर ने 23 मरीजों की टायफाइड, मलेरिया, शुगर, बीपी की जांच कर दवा वितरित की।
विज्ञापन
मीरगंज : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कसेरवां में डाॅ. बीएल यादव ने 22 रोगियों का इलाज किया। मेले में त्वचा रोग वीपी, सूगर, सर्दी जुकाम, एलर्जी के रोगी पहुंचे। सर्दी जुकाम से बचने के लिए सलाह दी गई। इस मौके पर डाॅ. बीएल यादव, नितिन कुमार दूबे, एलटी संगम यादव, स्टाफ नर्स लालमन सैनी, प्रियांशु, शक्ति चौरसिया आदि मौजूद रहे।