फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   phande par latakata mila yuvak ka shav, hatya kee aashanka

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 31 Jul 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
phande par latakata mila yuvak ka shav, hatya kee aashanka
रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भटवार गांव में बृहस्पतिवार को युवक का संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची डॉग स्कवायड व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भटवार गांव निवासी सुरेश चंद्र मिश्र का पुत्र पीयूष (26) दस दिन पहले हैदराबाद से गांव आया था। वह घर पर अकेले ही रह रहा था। परिवार के अन्य सदस्य हैदराबाद में ही थी। पड़ोसी के घर खाना खाने के बाद बुधवार की रात पीयूष अपने घर मे सोने चला गया। पड़ोसी के घर के लोग बृहस्पतिवार की अपराह्न 3 बजे तक पीयूष का इंतजार करते रहे। कई बार फोन भी किए, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। शाम को जब उसे बुलाने घर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर नेवढ़िया पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सीढ़ी लगाकर छत के सहारे चढ़कर दरवाजा खोला। कमरे में पहुंचे तो युवक के मुंह पर टेप व दोनों हाथ बंधा था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पाकर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। विभिन्न पहलुुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों के लौटने पर ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed