फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Petrol , diesel prices people outraged by

पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से गुस्साए लोग

Sat, 16 May 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 16 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Petrol , diesel prices people outraged by
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में  बढ़ोतरी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने शनिवार अलग अलग स्थानों पर जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन


अहाता नवाब  युसुफ से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता प्रधान मंत्री के विरोध में नारे लगाते हुए घग्घा चौराहे पहुंचे। जहां प्रधान मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


यहां हुई सभा में नगर अध्यक्ष डा. हसीन बब्लू ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आई मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनता के हितों को भूल गई है।

 बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से जनता खुद को ठगा  महसूस कर रही है। कहा कि देश की जनता मौसम और प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रही है। ऐसे में जनता को राहत देने के बजाय उन्हें महंगाई के बोझ तले दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर सपा नेता शकील मंसूरी, शहाबुद्दीन राईन, आफताब अहमद, संतोष कुमार नखडू, फिरोज अहमद पप्पू, कमालूद्दीन अंसारी, श्यामजीत यादवइरसाद मंसूरी आदि रहे।

 उधर बक्शा में सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस मौके पर पंकज यादव, अशोक कुमार, सुरेंद्र यादव, पिंटू, रोहित, कमाल, मो. फिरोज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


खुटहन, शाहगंज, मड़ियाहूं में भी सपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी के प्रति विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed