{"_id":"68b74f690dc3b7830b006203","slug":"permission-will-be-given-to-complete-the-remaining-two-years-of-education-in-the-same-college-jaunpur-news-c-193-1-jon1012-139967-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शेष दो वर्षों की शिक्षा उसी काॅलेज में पूरी करने की दी जाएगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शेष दो वर्षों की शिक्षा उसी काॅलेज में पूरी करने की दी जाएगी अनुमति
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में बुधवार को कार्य परिषद की बैठक कुलपति प्रो.वंदना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सदस्य शामिल हुए। बैठक में राजकीय महाविद्यालय, गहमर (गाज़ीपुर) के पठन-पाठन से संबंधित विषय पर छात्रहित में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कार्य परिषद ने तय किया कि सत्र 2024-25 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनकी शेष दो वर्षों की स्नातक शिक्षा उसी महाविद्यालय से पूर्व सत्र के अनुसार पूरी करने की अनुमति दी जाएगी।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2025-26 से यह महाविद्यालय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राजकीय महाविद्यालय के रूप में संचालित होगा। इसके पूर्व यह विश्वविद्यालय का संघटक महाविद्यालय था। डॉ. सिंह ने बताया कि जिन विषयों में स्नातक पाठ्यक्रम शासन की ओर से प्रारंभ नहीं किया गया है, उनके विद्यार्थियों के लिए पूर्व में अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश लेने का निर्णय लिया गया था। लेकिन छात्रों ने अन्य काॅलेज में स्थानांतरण न करने का अनुरोध किया। कार्य परिषद ने यह निर्णय लिया कि सत्र 2024-25 में प्रवेशित छात्रों की पढ़ाई उसी महाविद्यालय से पूर्ववत रूप में जारी रहेगी।