फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People's representatives angry over the quality of roads

सड़कों की गुणवत्ता पर गुस्साए जनप्रतिनिधि

Thu, 28 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
People's representatives angry over the quality of roads
जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद जौनपुर श्याम सिंह यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को हुई। इसमें सरकार की योजनाओं के नाम पर हो रहे बंदरबांट का खूब मामला जनप्रतिनिधियों ने उठाया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे सांसद ने भी सहमति जताई और कहा कि वह भी इसके लिए पत्र लिख चुके हैं। सुबह नौ बजे से शुरू इस बैठक में अधिकारियों ने विकास कार्यों के आंकड़े प्रस्तुत करने शुरू किए तो सत्ता पक्ष के ही विधायकों ने सवाल खड़ा कर दिया। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा और शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने पीएमजीएसवाई के तहत बनाई जाने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न लगाया। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता खराब है। उदाहरण के तौर पर पड़ेरी से नखतपुर, पड़ेरी से बाबूगंज, रामनगर से अर्सिया बेलवाई मांग को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इन मार्गों पर हुए इंटरलाकिंग अभी से ही उखड़ गए हैं। उन्होंने इस तरह पीएमजीएसवाई के तहत बनाई गई जनपद की सभी सड़कों की केंद्रीय टीम से जांच कराने की मांग की। जिस पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अध्यक्षता कर रहे सांसद ने भी सहमति दी और कहा भी कि उन्होंने भी इसके लिए पत्र लिखा है क्योंकि हकीकत में सड़कों की गुणवत्ता ठीक नहीं हैं। इसी तरह, बैठक में हर हर गांव में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके तालों का मुद्दा उठा। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने बजट खर्च करने हर गांव में सामुदायिक शौचालय बनवाया लेकिन सभी में ताले लटके हुए हैं। इनमें भी कहीं पानी नहीं है तो कहीं शीट ही नहीं लगे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही इसे अतिशीघ्र चलाया है और इसकी जिम्मेदारी सफाई कर्मियों को दी जाए। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा दिए जाने वाले सब्सिडी को कृषि विभाग के अधिकारियों पर सवाल खड़ा हुआ। आरोप था कि योजना का लाभ एक ही परेशान के लोगों को दिया जाता है। यह कार्य नाम बदलकर किया जाता है, जिस पर अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर योजना का लाभ दिया जाता है, जिस पर बदलापुर विधायक ने जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि आखिर ऐसा ही क्यों होता है कि एक ही परिवार के लोग इसका लाभ पाते हैं, या तो योजना के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है या तो इसके पीछे खेल किया जा रहा है,जिसकी जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाना चाहिए। वहीं, मडि़याहूं विधायक डा. आरके पटेल ने कहा कि वरासत, जमीन के तरमीन में होने वाली देरी का मुद्दा उठाया। इस अवसर पर विधायक जगदीश नारायण राय, विधायक तूफानी सरोज, विधायक पंकज पटेल ने भी सवाल किया।
विज्ञापन

बिना कनेक्शन लगा दिया गया मीटर
जौनपुर। दिशा की बैठक में बदलापुर विधायक ने सवाल किया कि कई गांवों से शिकायतें आईं कि बिजली का कनेक्शन लिया गया मगर तार-खंभे की व्यवस्था नहीं की गई। जबकि मीटर लगा दिया गया। साथ ही हर माह बिजली का बकाया बिल भेजा जाने लगा है। ऐसे कनेक्शनधारकों को राहत पहुंचाई जाए। जांच कराकर उनके बिजली बिल माफ किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहेतों का ही रीबोर करा रहे प्रधान
जौनपुर। बैठक के दौरान यह भी मुद्दा उठा कि प्रधान अपने चहेतों का ही रिबोर करा रहे हैं। जिसे वह नहीं चाहते, उसके हैंडपंप का रिबोर नहीं हो पाता है। इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि यदि ऐसा मामले हैं तो संबंधित बीडीओ, डीपीआरओ या सीडीओ को भी प्रार्थनापत्र दे सकता है, जिसकी जांच कराई जाएगी और उसके बाद आवश्यकता होगी तो सीधे रिबोर करवाया जाएगा।

अस्पताल में डीजल न होने का उठा मामला, सीएमओ को फटकार
जौनपुर। सपा की मछलीशहर विधायक डा. रागिनी सोनकर ने अस्पताल में लाइट कटने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बुधवार की रात मछलीशहर सीएचसी में 5 महिलाओं का प्रसव हुआ। इस दौरान रात में बिजली कट गई, जिसकी शिकायत लोगों ने मुझे 12 बार फोन करके किया। इसपर मैंने सीएमओ को फोन किया तो उन्होंने नहीं उठाया। ऐसे में उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में बिजली कटने पर जनरेटर के लिए डीजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि समय रहते प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इसपर डीएम ने सीएमओ को फटकार लगाया। वहीं, सपा विधायक ने जनपद में जर्जर खराब बिजली के तारों को बदलने और जहां खंभें नहीं हैं वहां जल्द से जल्द उसकी व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed