फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People head shaved of two men who become kinner came to give badhai were taken hostage in jaunpur

यूपी: किन्नर बनकर बधाई गाने पहुंचे दो युवकों को बंधक बनाया, सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

Tue, 01 Sep 2020 02:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Sep 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
People head shaved of two men who become kinner came to give badhai were taken hostage in jaunpur
लोगों बाल मुंडवा दिए। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बच्चे के जन्म पर किन्नर बनकर बधाई गाने पहुंचे दो युवकों को लोगों ने बंधक बना लिया। उनकी पिटाई की और फिर सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया।

विज्ञापन

प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप पर किसी तरह दोनों को मुक्त किया गया। घटना सोमवार शाम की है। मंगलवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र निवासी दो युवक सोमवार की शाम किन्नर बनकर सरपतहां(जौनपुर) थाना क्षेत्र के सुईथाकला गांव में एक व्यक्ति के घर बच्चे के जन्म पर बधाई गाने पहुंचे थे। गाने-बजाने के दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और दोनों के फर्जी किन्नर होने का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने स्थानीय क्षेत्र की एक किन्नर को फोन कर उनके बारे में पूछताछ की तो उसने उनके बारे में अनभिज्ञता जताई। बताया कि यह उसका क्षेत्र है, लिहाजा यहां कोई बाहर से नहीं आ सकता। यह सुनते ही लोगों ने किन्नर बने दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी।

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि कुछ दिनों से वह किन्नर बनकर घूम रहे हैं और बधाई गाकर जेवर-कपड़ा आदि जमा कर रहे हैं। मारपीट के बाद उनका सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया। बाद में गांव के प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप पर देर रात दोनों को मुक्त किया गया।

किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में गांव पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस पीड़ित दोनों युवकों की तलाश कर रही है। एसओ पंकज पांडेय ने बताया कि मामला गंभीर है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed