फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People are troubled as dirty sewage water is spreading on the road in the market

Jaunpur News: बाजार में सड़क पर फैल रहा नाली का गंदा पानी लोग परेशान

Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
People are troubled as dirty sewage water is spreading on the road in the market
जल निकासी के अभाव में हल्की बरसात होने पर बदलापुर तहसी ल परिसर में जमा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी सुजानगंज। सुजानगंज बाजार के बदलापुर पड़ाव, गौरीशंकर धाम मार्ग, बेलवार रोड तथा मुगराबादशाहपुर बाजार की सड़क के किनारे बरसात और नालियों का पानी कई दिनों से भरा है। नालियों की नियमित सफाई और समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी सुजानगंज बाजार में और डाकघर के सामने है। यहां भरे गंदे पानी से दुर्गंध आ रही है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सुभाष सिंह ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। बाजार के व्यापारियों में भी इस समस्या को लेकर नाराजगी है। प्रनूप चौरसिया, प्रह्लाद जायसवाल, पवन गुप्ता, प्रेमचंद्र पटेल, सुरेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article