{"_id":"471ad03aa265959c4ae3b4709de842ba","slug":"peaceful-view-of-nominations-on-tuesday-police-stopped-vehicles-barikeding-strictly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी काफिले ने बढ़ाई मुश्किलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी काफिले ने बढ़ाई मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन मंगलवार को नमांकन का कार्य हुआ। नामंाकन के लिए काफिले के साथ आ रहे प्रत्याशियों के कारण शहर में कई स्थानों पर जाम लग रहा। हालत यह रही की जिस तरफ से प्रत्याशी का काफिला गुजर रहा था। उस तरफ के मार्ग पर जाम लग जा रहा था। जाम की जद में सबसे अधिक ओलंदगंज से कचहरी रोड व रोडवेज से कचहरी रोड रहा है। जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई लोग जाम से बचने के कारण दूसरे मार्ग से अपने गंतव्य तक जाने को विवश हुए। वहीं जाम में फंसने के बाद लोगों के पसीने छूटते रहे।