{"_id":"63fbac383d09a966c905a784","slug":"payment-of-room-inspection-has-stopped-for-two-years-jaunpur-news-c-20-1-80309-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो साल से रुका है कक्ष निरीक्षण का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो साल से रुका है कक्ष निरीक्षण का भुगतान
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षक और मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों के पारिश्रमिक का दो साल से भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य में पेंच फंस सकता है। शिक्षकों का आरोप है कि शासन की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापवाही के चलते अभी तक खाते में धन नहीं भेजा गया।
आरोप है कि शिक्षकों ने वर्ष 2019 और 2022 में बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी और मूल्यांकन कार्य भी किया, लेकिन इन दोनों सत्र के परीक्षा ड्यूटी और मूल्यांकन के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया। बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है। होली के बाद मूल्यांकन कार्य भी शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक शिक्षकों को दो साल के मूल्यांकन का पैसा नहीं मिला।
शिक्षक अभी से मन बना चुके हैं कि यदि मूल्यांकन शुरू होने से पहले धन का भुगतान नहीं किया गया तो शिक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। शिक्षक संघ कार्यरत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह का कहना है कि 2019 और 2022 के पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। यदि मूल्यांकन से पहले शिक्षकों का भुगतान नहीं किया गया तो मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया किबोर्ड परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य होना है। शिक्षकों के मूल्यांकन और परीक्षा ड्यूटी का पारिश्रमिक 019 का बकाया है। शीघ्र ही भुगतान करा दिया जाएगा।